Rajasthan PNB Peon Bharti 2022 :- पंजाब नेशनल बैंक में चपरासी भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है. राजस्थान पंजाब नेशनल बैंक चपरासी भर्ती 2022 के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा. राजस्थान पंजाब नेशनल बैंक चपरासी भर्ती 2022 में अलग-अलग जिलों के लिए अंतिम तिथि अलग-अलग रखी गई है। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को ऑफलाइन मोड में आवेदन करना है. राजस्थान पंजाब नेशनल बैंक चपरासी भर्ती 2022 की विस्तृत जानकारी अधिकारिक नोटिफिकेशन से देख सकते हैं।
- झुंझुनू : 3 (UR-1, SC-1, OBC-1)
- हनुमानगढ़ : 7 (UR-2, SC-1, ST-1, OBC-2, EWS-1)
- चुरू : 9 (UR-3, SC-2, ST-1, OBC-2, EWS-1)
- श्रीगंगानगर : 22 (UR-8, SC-5, OBC-4, ST-3, EWS-2)
- जयपुर : 6 (UR-2, SC-1, ST-1, OBC-1, EWS-1)
- सीकर : 8 (UR-3, SC-2, ST-1, OBC-1, EWS-1)
भरतपुर : 16 (UR-6, SC-3, OBC-3, ST-2, EWS-2) - धौलपुर : 6 (UR-3, SC-1, ST-1, OBC-1)
राजस्थान में पंजाब नेशनल बैंक चपरासी भर्ती 2022 के तहत झुंझुनू, हनुमानगढ़, चूरू, श्रीगंगानगर, जयपुर, सीकर, भरतपुर और धौलपुर के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। राजस्थान के अन्य जिलों के नोटिफिकेशन भी जल्द जारी होंगे. इन सभी जिलों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि अलग-अलग रखी गई है। अभ्यर्थी पंजाब नेशनल बैंक चपरासी भर्ती 2022 की विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं।
Rajasthan PNB Peon Bharti 2022 Application Fee
राजस्थान पंजाब नेशनल बैंक चपरासी भर्ती 2022 के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है।
Rajasthan PNB Peon Bharti 2022 Age Limit
राजस्थान पंजाब नेशनल बैंक चपरासी भर्ती 2022 के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष रखी गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2022 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।
Rajasthan PNB Peon Bharti 2022 Educational Qualifications
राजस्थान पंजाब नेशनल बैंक चपरासी भर्ती 2022 के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास रखी गई है।
Rajasthan PNB Peon Bharti 2022 Selection Process
राजस्थान पंजाब नेशनल बैंक चपरासी भर्ती में लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा। पात्र अभ्यर्थियों के चयन हेतु दसवीं कक्षा के प्राप्तांक के 40% तथा 12वीं कक्षा के प्राप्तांक के 60% के आधार पर मेरिट बनाई जाएगी। इसी मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा।
How to Apply Rajasthan PNB Peon Bharti 2022
राजस्थान पंजाब नेशनल बैंक चपरासी भर्ती 2022 के लिए अभ्यर्थी जिस जिले के लिए आवेदन कर रहा है, वह उस जिले का स्थानीय निवासी होना चाहिए। अभ्यर्थी को आवेदन पत्र एक अच्छी क्वालिटी के A4 कागज पर प्रिंट करना है। इसके बाद आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को सही सही भरना है। आवेदन फॉर्म के साथ में अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों की फोटो कॉपी स्वयं सत्यापित करके लगानी है. इसके बाद आवेदन फॉर्म और डाक्यूमेंट्स को उचित आकार के लिफाफे में डाल कर अंतिम तिथि से पहले दिए गए पते पर भेजना है
- आवेदन पत्र के लिफ़ाफ़े के ऊपर “अधीनस्थ वर्ग मे चपरासी की भर्ती 2021-22 केटेगरी………” जरूर लिखें।
- आवेदन भेजने का पता: “ हनुमानगढ़/ चुरू/ झुंझुनू मण्डल प्रमुख, पंजाब नैशनल बैंक, मण्डल कार्यालय, गोयल टॉवर, तीसरी मंजिल, जंक्शन टाउन रोड, हनुमानगढ़ (राजस्थान)- 335512
- श्रीगंगानगर मण्डल प्रमुख, पंजाब नैशनल बैंक, मण्डल कार्यालय, पी एन बी हाउस, मीरा मार्ग, खिची चौक के पास, जवाहर नगर, श्रीगंगानगर (राजस्थान)- 335001
- जयपुर/ सीकर मण्डल प्रमुख, पंजाब नैशनल बैंक, मण्डल कार्यालय, 2, नेहरू प्लेस, द्वितीय तल, टोंक रोड, जयपुर (राजस्थान)- 302015
- धौलपुर/ भरतपुर मण्डल प्रमुख, पंजाब नैशनल बैंक, मण्डल कार्यालय, सुपर बाजार, भरतपुर (राजस्थान)- 321001
Important Links
Form Start Date | Start |
Form Last Date | 14 March 2022 |
Application Form | Click Here |
Jaipur | Click Here |
Sikar | Click Here |
Jodhpur | Coming soon… |
Official Website | Click Here |
Join Whatsapp | Click Here |